पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • प्राचार्य पदोन्नति सूची जारी करने की मांग

प्राचार्य पदोन्नति सूची जारी करने की मांग

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जींद | हरियाणास्कूल लेक्चरर एसोसिएशन ने रविवार को जाट धर्मशाला में बैठक की। इसकी अध्यक्षता एसोसिएशन के जिला प्रधान राजबीर रेढू ने की। बैठक में लेक्चरर ने कुरुक्षेत्र के सांसद राजकुमार सैनी द्वारा कर्मचारियों के खिलाफ दिए जा रहे बयानों की निंदा की। बैठक में स्कूल लेक्चरर ने प्रदेश सरकार से लंबित पड़ी कई मांगों के समाधान की मांग। एसोसिएशन के जिला प्रधान राजबीर रेढू ने कहा कि स्कूल लेक्चरर को सरकार पंजाब के समान वेतन दे। न्यूनतम योग्यता रखने वाले प्राध्यापकों को कॉलेज प्राध्यापक प्राचार्य के पदों पर पदोन्नति किया जाए। लंबे समय से रुकी हुई प्राचार्य पदोन्नति सूची जारी की जाए। एसीपी के मामलों का जल्द निपटान किया जाए। बैठक में सतीश शर्मा, संजीव सैनी, जयसिंह, हरिओम सुनील अत्री ने भाग लिया।

जींद . हरियाणास्कूल लेक्चरर एसोसिएशन की जिला कार्यकारणी की मीटिंग को संबोधित करते जिला प्रधान राजबीर रेढु।