पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • समाज कल्याण विभाग को मिली 16.70 करोड़ की राशि

समाज कल्याण विभाग को मिली 16.70 करोड़ की राशि

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जींद | जिलासमाज कल्याण के माध्यम से द्वारा लागू की गई सभी योजनाओं के पात्र व्यक्तियों को निर्धारित राशि उपलब्ध करवाने के लिए राज्य सरकार द्वारा लगभग 16 करोड़ 70 लाख रुपए की राशि उपलब्ध करवा दी गई हैं। यह राशि विभाग की योजनाओं के सभी 1 लाख 41 हजार 887 पात्र व्यक्तियों में वितरित की जाएगी।

इस माह योजनाओं के लाभपात्र व्यक्तियों को सीएम द्वारा भेजी गई चिट्ठी भी भेजी जाएगी। सोमवार को डीसी अजित बालाजी जोशी ने बताया कि जिला में कुल 86730 बुजुर्ग पेंशन धारक हैं। जिन्हें 1200 रुपए प्रतिमाह के हिसाब से राशि वितरित की जा रही है। राज्य सरकार द्वारा एक जनवरी 2015 से पेंशन एक हजार रुपए से बढ़ाकर 1200 प्रतिमाह की गई हैं। जिला में 7661 निशक्तजन हैं, जिन्हें एक हजार रुपए प्रतिमाह की दर से पेंशन वितरित की जा रही है। इससे पूर्व निशक्तता के आधार पर 500 एवं 750 रुपए प्रतिमाह उपलब्ध करवाए जा रहे थे। जिले में विधवा पेंशन प्राप्त करने वाली 37537 महिलाएं है, जिन्हें राज्य सरकार के निर्देशानुसार 1200 रुपए प्रतिमाह पेंशन दी जा रही है।

चलाई जा रही हैं 15 जनकल्याणकारी योजनाएं

डीसीने बताया कि जिला समाज कल्याण विभाग के माध्यम से राज्य सरकार द्वारा लगभग 15 जन कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही है। जिसमें लाडली सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना, किन्नर भत्ता योजना, बौना भत्ता योजना, राष्ट्रीय परिवार लाभ योजना, निशक्त छात्रवृति योजना, राजीव गांधी परिवार बीमा योजना, निराश्रित बच्चों को वित्तीय सहायता, बुजुर्ग पेंशन योजना, निशक्तजनों के लिए पेंशन योजना, निशक्त छात्रवृति योजना, शिक्षित बेरोजगार निशक्तों को बेरोजगारी भत्ता योजना, स्कूल जाने वाले मंदबुद्धि एवं निशक्तजनों को वित्तीय सहायता योजना, निशक्त जनों को पहचान पत्र जारी करना, इंदिरा गांधी प्रियदर्शनी विवाह शगुन योजना, वरिष्ठ नागरिकों को पहचान पत्र उपलब्ध करवाने समेत 15 योजनाएं चलाई जा रही हैं। डीसी ने बताया कि लाडली सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत जिला में 12006 लाभपात्र, मंदबुद्धि योजना के तहत 252, बौना भत्ता योजना के तहत 3, निराश्रित बच्चों को वित्तीय सहायता योजना के तहत 2699, इसी योजना के तहत दो बच्चों के तहत दी जाने वाली योजना के तहत 5712 परिवार लाभ उठा रहे हैं।