पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आम आदमी पार्टी की जीत पर जश्न आतिशबाजी

आम आदमी पार्टी की जीत पर जश्न आतिशबाजी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
स्वार्थी को जनता ने नकारा : सुनील

आम आदमी पार्टी की जीत में भी रहा नरवाना का सहयोग

दिल्लीविधानसभा चुनाव आम आदमी पार्टी की जीत पर कार्यकर्ताओं ने खुशी मनाई है। मंगलवार को परिणाम आने के बाद नरेंद्र , सुशील, ललित, सुनील वशिष्ठ, नितिन, रिंकू, देव, मोहित, प्रदीप, सुरेंद्र, योगेंद्र, अमित रेढू सोनू ने बस अड्डे के बाहर विजयी जुलूस निकाला। इसके बाद आप के कार्यकर्ता शहर की सड़कों पर निकल पड़े। उन्होंने आप की जीत को आम आदमी की जीत बताया।

जीतपर झूमे लोग

उचाना | दिल्लीविधानसभा चुनाव के परिणाम के साथ ही टीवी पर न्यूज चैनलों के सामने बैठे लोगों के चेहरों पर खुशी छाने लगी। मंगलवार को दिल्ली में भाजपा का सूपड़ा साफ करके सत्तासीन हुई आम आदमी पार्टी की जीत पर लोगों ने रेलवे चौक, नगर पालिका चौक, पुरानी मंडी में आतिशबाजी की। उचाना विकास मंच के प्रधान राजेश श्योकंद ने कहा कि यह भाजपा के अहंकार की हार हुई है। दिल्ली की जनता के मूड ने पूरे देश का मूड बता दिया है। केंद्र सरकार के आठ महीने के कार्यकाल में पीएम नरेंद्र मोदी ने सिर्फ भाषण देने के अलावा कुछ नहीं किया। आम आदमी पार्टी को एक तरफ बहुमत देकर दिल्ली के मतदाताओं ने साफ कर दिया है कि वो भाजपा से संतुष्ठ नहीं है।

हरियाणागौरव का देंगे पुरस्कार : पुरानीमंडी में नरेंद्र गोयल की अध्यक्षता में हुई व्यापारियों की बैठक में फैसला लिया गया कि अरविंद केजरीवाल को हरियाणा गौरव पुरस्कार से सम्मानित करेंगे। उचाना के व्यापारियों का प्रतिनिधिमंडल जल्द ही केजरीवाल से दिल्ली में मिल समय मांगेगा ताकि उन्हें सम्मानित किया जा सके। मौके पर रामनिवास करसिंधू, रोशनलाल घोघड़िया अशोक सुरबरा, पोला घोघड़िया, सुरेश गर्ग, चांदी शास्त्री, भूषण जैन माैजूद रहे।

जींद. आमआदमी पार्टी की जीत पर जश्न मनाते लोग।

सफीदों |दिल्ली विधानसभाचुनावों में हुई आम आदमी पार्टी की जीत पर कार्यकर्ताओं ने नगर में विजयी यात्रा निकाली। आप पार्टी के हलका प्रेस प्रवक्ता सुनील बाबू ने कहा कि दिल्ली की जनता ने धर्म के नाम पर देश को 2 धड़ों में बांटने वाले स्वार्थी लोगों को पूरी तरह से नकार दिया है। मौके पर राजेश योगी, सतपाल सिंह, कुलदीप सैनी, राजेश लांबा, हरदीप शर्मा, अंतराम माैजूद रहे।