राहुल हिमांशी की रही बेस्ट यूनिफार्म
जींद | वरदेदेवी कोस्मो पब्लिक स्कूल ब्राह्मणवास में बेस्ट यूनिफार्म प्रतियोगिता आयोजित की गई। इस दौरान द्वितीय कक्षा के राहुल हिमांशी की बेस्ट यूनिफार्म रही। कार्यक्रम की अध्यक्षता स्कूल के प्राचार्य संजय कंसल तथा संचालन अध्यापक सत्यवान चहल ने किया। इसमें अन्य कक्षाओं में 12वीं से प्रियंका चहल, 11वीं से अंजलि चहल, 10वीं से साक्षा सिंगला नेहा लाठर, 9वीं से दीपिका लाठर, 8वीं से राहुल, 7वीं से तनिशा, छठी से अनुराग, 5वीं से हर्षिता, चौथी से पलक, लक्ष्मी एकता दलाल और तीसरी से नेहा आकांक्षी की यूनिफार्म बेस्ट रही। इस अवसर पर निर्मल रोहिला, भूपेंद्र, सुमन अहलावत, राजवत्स समेत कई अध्यापक उपस्थित रहे।
जींद. वरदेदेवी स्कूल में बेस्ट यूनिफार्म में विजेता रहे विद्यार्थी प्राचार्य अध्यापकों के साथ।