पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सीवरेज धंसने से पलटा ट्रक, बदला रास्ता

सीवरेज धंसने से पलटा ट्रक, बदला रास्ता

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एसडीस्कूल के समीप सीवर पाइप लाइन के धंसने के कारण सोमवार देर रात को एक ट्रक बीच सड़क पर पलट गया। गनीमत यह रही कि इस दौरान ट्रक के चालक परिचालक की जान बच गई। बाद में आसपास के लोगों ने दोनों को ट्रक से बाहर निकाला। ट्रक के बीच सड़क पलटने से एसडी रोड पर मंगलवार को जाम लग गया। बाद में पुलिस ने दोनों तरफ से वाहनों को बंद करवाया और इसके बाद ही पलटे ट्रक को क्रेन की सहायता से उठाया गया।

खस्ताहालहो चुकी सीवर लाइन

बतादें कि शहर में कई जगहों पर सीवर पाइप लाइन खस्ताहाल हो चुके हैं। शहर में कई जगहों पर सीवरेज के खस्ताहाल होने के कारण गंदा पानी सड़कों पर भर जाता है। एसडी स्कूल के समीप भी सीवर पाइप लाइन खस्ताहाल हो चुकी है और हर समय यहां पर गंदा पानी भरा रहता है। इसके कारण वाहन चालकों यहां के बाशिंदों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।