रास्ता रोककर डंडे से पीटा, एक गिरफ्तार
जींद|शहर थानापुलिस ने रास्ता रोककर डंडे से हमला करने जान से मारने की धमकी देने के आरोप में बाप-बेटे के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी है। श्याम नगर कालोनी निवासी विजय कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि सोमवार को जब वह गली से गुजर रहा था तो रास्ते में काॅलोनी के ही राजू उसके पिता धर्मबीर सिंह ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। आरोप लगाया कि उन्होंने पहले चाकू दिखाया और फिर डंडे से वार किए। हमले में वह घायल हो गया। इस दौरान वे उससे कुछ नगदी ले गए और जान से मारने की धमकी दी। जांच अधिकारी राजबीर ने बताया कि पुलिस ने बाप-बेटे के खिलाफ मामला दर्ज कर बेटे राजू को गिरफ्तार कर लिया।