- Hindi News
- कृषि उपकरणों पर अनुदान लेने के लिए 12 फरवरी तक करें आवेदन
कृषि उपकरणों पर अनुदान लेने के लिए 12 फरवरी तक करें आवेदन
जींद | खेती-बाड़ीमें प्रयुक्त होने वाले उपकरणों को लोकप्रिय बनाने के लिए राज्य सरकार द्वारा अनुसूचित जाति के किसानों को कृषि उपकरणों पर अनुदान दिए जाने का प्रावधान किया गया हैै। इसके लिए 12 फरवरी तक आवेदन फार्म मांगे गए है। सहायक कृषि अभियंता नवीन हुड्डा ने बताया कि इस योजना के तहत अनुसूचित जाति के वे किसान जिन्होंने 10 किसानों का रजिस्टर्ड समूह बनाया हुआ है। वे किसान इस स्कीम के तहत लेजर लेवलर मशीन पर डेढ़ लाख रुपए तक की सब्सिडी का फायदा उठा सकते हैं। इस स्कीम में रीपर बाइंडर पर सवा लाख रुपए, लेजर लेवलर पर डेढ़ लाख रुपए, स्ट्रारीपर पर 63 हजार रुपए तथा व्हील हैंड हो पर 600 रुपए का अनुदान दिया जाएगा।