पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भर्ती में पहुंचे 8171 युवक, दौड़ में पास 473

भर्ती में पहुंचे 8171 युवक, दौड़ में पास 473

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हिसार/जींद | न्यूपुलिस लाइन में चल रही सेना भर्ती में मंगलवार को जींद के युवकों ने अपना जोश दिखाया। भर्ती में शामिल होने के लिए 8171 युवक पहुंचे, लेकिन 473 अभ्यर्थी ही दौड़ पास कर मेडिकल तक पहुंच सके। भर्ती में शामिल होने के लिए जींद के युवक सोमवार देर रात ही पहुंच गए। इस दौरान डिप्टी डायरेक्टर जनरल तुषार मिश्रा ने मौके का मुआयना किया। भर्ती निदेशक कर्नल योगेश लोहूमी ने बताया कि सामान्य ड्यूटी के लिए 4142 युवक पहुंचे। दौड़ के दौरान भागते समय जींद के दो युवक अचानक गिर गए। अधिकारियों ने उन्हें उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भेजा। हालांकि प्राथमिक उपचार के बाद युवकों को घर भेज दिया गया।