पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कन्या भ्रूणहत्या सभ्य समाज पर महाकलंक : डॉ. मंगला

कन्या भ्रूणहत्या सभ्य समाज पर महाकलंक : डॉ. मंगला

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बेटीबचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान की मुहिम में सामाजिक संस्था संकल्प एक परिवर्तन ने मंगलवार को शहर के सार्वजनिक स्थानों पर बैनर लगाए। निजी और सरकारी अस्पतालों, बस अड्डा, शहर थाना, लघु सचिवालय, पटियाला चौक, झांज गेट, देवीलाल चौक, गोहाना बाईपास चौक, सफीदों रोड, शिक्षण संस्थानों सहित अन्य सार्वजनिक स्थानोंं पर बैनर लगाकर बेटियों के हित में काम करने का संदेश दिया।

इस मौके पर संस्था के संयोजक डॉ. सुशील मंगला, अध्यक्ष बीएस गर्ग, महासचिव अजय भाटिया, मुख्य संरक्षक एडवोकेट केके चहल, उपाध्यक्ष दलबीर सेठी, संजय शर्मा, पवन शर्मा, डॉ. संजय शर्मा सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद थे। संस्था की इस मुहिम में पुलिस पीआरओ पवन कपूर, बैंक ऑफ इंडिया के मुख्य प्रबंधक एसएल माली सहित अन्य प्रबुद्ध लोगों ने सहयोग की आहुति डाली।

संस्था के संयोजक डाॅ. सुशील मंगला ने इस मौके पर कहा कि भ्रूणहत्या सभ्य समाज के लिए एक महाकलंक है। इस असामाजिक, गैर कानूनी, महापाप के खिलाफ संस्था सेमिनार, भाषण प्रतियोगिता, नुक्कड़ सभाओं तथा अन्य जागरूक अभियान चला रही है। डाॅ. मंगला ने बताया कि बेटी बच सके और आगे बढ़ने के लिए पढ़ सकें, इसके लिए संस्था ने फैसला लिया है कि निर्धन और असमर्थ परिवारों की कन्याओं को पढ़ाने के लिए हर तरह से आर्थिक सहायता मुहैया कराएगी।

जींद. सार्वजनिकस्थानों पर लगाएं बैनर के साथ संयोजक डॉ. सुशील मंगला अन्य