- Hindi News
- कर्मचारी महासंघ ने नारेबाजी की, जताया आक्रोश
कर्मचारी महासंघ ने नारेबाजी की, जताया आक्रोश
किसानों ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा
हरियाणाकर्मचारी महासंघ ने मंगलवार को अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मांगों को लेकर लघु सचिवालय के सामने धरना देकर प्रदर्शन किया। धरने की अध्यक्षता महासंघ के जिला चेयरमैन कृष्ण नैन ने की।
वादेके बाद भी मांगें पूरी नहीं करने का आरोप
हरियाणाकर्मचारी महासंघ के राज्य महासचिव वीरेंद्र धनखड़ ने कहा कि 23 दिसंबर को हरियाणा कर्मचारी महासंघ का शिष्टमंडल प्रदेश के वित्तमंत्री से मिला था, जिसमें उन्होंने मुख्यमंत्री के प्रतिनिधि के रुप में आश्वासन दिया था कि कर्मचारियों को पंजाब के समान वेतनमान, हरियाणा के कर्मचारियों के लिए अलग वेतन आयोग का गठन करना, कच्चे कर्मचारियों को बिना शर्त पक्का करना, रिक्त पदों पर नियम से नियमित भर्ती करना, सभी तकनीकी कर्मचारियों को तकनीकी वेतनमान देना आदि मांगों पर सरकार द्वारा एक माह के अंदर ठोस कदम उठाया जाएगा, लेकिन लगभग डेढ़ महीना बीत जाने के बाद भी सरकार ने अपने वादे को पूरा करने के लिए कोई कदम नहीं उठाया। उन्होंने आंदोलन की चेतावनी दी।
इस दौरान मुख्य संगठनकर्ता जिले सिंह किनाना, एचएसईबी यूनिट प्रधान राजेश शर्मा, सचिव सुरेश खासा, सचिव सुरेंद्र सैनी, रामफल वर्मा, बहुउद्देशीय महिला स्वास्थ्य कर्मचारी संघ की जिला प्रधान शीश कौर आदि ने भी संबोधित किया।
दस दिन में बांटा जाएगा मुआवजा
एसडीएमवीरेंद्र सहरावत ने किसानों को आश्वासन दिया कि सूखे के मुआवजे को 10 दिन के अंदर बांट दिया जाएगा। गन्ने की प्रोत्साहन राशि का भी जल्द भुगतान होगा। टेलों पर पानी पहुंचाना सुनिश्चित किया जाएगा और खाद के साथ कोई दवा बेचने पर रोक लगेगी। इसके अलावा भूमि अधिग्रहण कानून, डॉ. स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशों को लागू करने का आश्वासन दिया।
राज्य उपप्रधान फूल सिंह श्योकंद ने कहा कि यदि सरकार का यही किसान विरोधी रुख रहता तो 20 दिन के बाद राज्यस्तरीय बड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर वेदपाल मलिक, भरत सिंह, होशियार सिंह, आजाद सिंह, वीरेंद्र, सतीश ढिगाना, वेद सिंह ने अपने विचार रखे। किसानों की मांगों का समर्थन करते हुए माकपा के नेता रमेश ने भरोसा दिलाया कि किसान की आवाज को रोहतक पार्टी रैली में प्रमुखता से उठाया जाएगा। 14 फरवरी को रोहतक रैली में किसानों की मांगों को प्रमुखता से रखा जाएगा। इसके बाद जिला प्रधान रोहताश ने भूख हड़ताल पर सहयोग करने वाले किसानों का आभार जताया।
जींद. धरनेको संबोधित करते हरियाणा कर्मचारी महासंघ जिला महासचिव विनोद शर्मा।
जींद. एसडीएमवीरेंद्र सहरावत किसान नेताओं से बातचीत करते हुए।