- Hindi News
- हरी सब्जियों से बढ़ती है आंखों की रोशनी : डॉ. खटकड़
हरी सब्जियों से बढ़ती है आंखों की रोशनी : डॉ. खटकड़
अलेवा | नगूरांके गीता निकेतन पब्लिक स्कूल में मंगलवार को आंखों की जांच के लिए एक दिवसीय कैंप लगाया गया। जिसकी अध्यक्षता स्कूल कमेटी के सचिव सतीश भारद्वाज ने की। इस कैंप में जींद के एक प्राइवेट आई स्पेशस्लिट डाॅ. राज खटकड़ की अगुवाई में लगभग 350 विद्यार्थियों की आंखों की जांच की गई। इस दौरान डा. खटकड़ ने कहा कि आंखों की रोशनी बरकरार रखने के लिए हरी सब्जियां खानी चाहिए। इस मौके पर स्कूल कमेटी प्रधान सुखदेव शर्मा, प्राचार्य नगीना राम, आजाद रेढू, सरोज रानी, सुषमा नेहरा, भावना मधु मौजूद रहे।