पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • घर से भागा प्रेमी जोड़ा गिरफ्तार

घर से भागा प्रेमी जोड़ा गिरफ्तार

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सफीदों |कस्बे कीसीता श्याम काॅलोनी की एक नाबालिग लड़की को प्रेमी के साथ पानीपत से गिरफ्तार कर लिया है। 5 फरवरी से फरार लड़की को मंगलवार शाम को जींद अस्पताल में मेडिकल करवाया गया। पुलिस ने गांव दबलैन निवासी अमित के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। सीता श्याम काॅलोनी निवासी लड़की के पिता ने पुलिस में 5 फरवरी को शिकायत की थी कि वह मंदिर में गया हुआ था। घर पर लड़की अकेली थी, जब घर आया तो उसकी 16 वर्षीय लड़की घर से गायब थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर लड़की की तलाश शुरू कर दी थी। मंगलवार को गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने पानीपत से लड़का-लड़की को पकड़ लिया है।