पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दहेज प्रताड़ना पर पति समेत पांच के खिलाफ मामला दर्ज

दहेज प्रताड़ना पर पति समेत पांच के खिलाफ मामला दर्ज

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहरथाना पुलिस ने अदालत के आदेश पर दहेज के लिए विवाहिता के साथ मारपीट करने, जान से मारने की धमकी देने, सामान वापस लौटाने मामले में पति समेत पांच के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी निवासी बीरचंद की बेटी मनजीत ने अदालत में इस्तगासा दायर कर बताया कि उसकी शादी 21 नवंबर 2014 को रामराय गांव निवासी भरतसिंह के साथ हुई थी। आरोप लगाया कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग उससे अधिक दहेज की डिमांड करने लगे। मांग पूरी होने पर उन्होंने उसके साथ मारपीट कर उसे परेशान करना शुरू कर दिया। इसके बाद उसे जान से मारने की धमकी देते हुए प्रताड़ित किया। अदालत ने शिकायत पर सुनवाई करते हुए शहर पुलिस को आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करने के आदेश दिए।

जांच अधिकारी धर्मबीर सिंह ने बताया कि इस पर कार्रवाई करते हुए विवाहिता मनजीत की शिकायत पर पति भरत सिंह पुत्र बलबीर, सास बिमला देवी, देवर योगेंद्र, बीरबल का पिता तथा बुआना निवासी बलजीत के खिलाफ दहेज, प्रताड़ना, मारपीट अमानत में ख्यानत का मामला दर्ज किया है।

हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी का मामला, छानबीन शुरू