‘बुराइयों को दूर करने में सहयोग करें वकील’
जींद. कोर्टमें चेंबर लिफ्ट का उद्धघाटन करते सांसद रमेश कौशिक।
भास्कर न्यूज | जींद
सांसदरमेश कौशिक ने शुक्रवार को जिला बार एसोसिएशन के नए चैंबर भवन में लगाई गई लिफ्ट का उद्घाटन किया। इस लिफ्ट के निर्माण पर बार एसोसिएशन द्वारा साढ़े 15 लाख रुपए की राशि खर्च की गई हैं। इस अवसर पर जिला एवं सत्र न्यायधीश संत प्रकाश के साथ अन्य न्यायधीश साथ थे। बाद में सांसद ने जिला बार रूम में वकीलों से रूबरू होते हुए कहा कि वकील समाज का जागरूक वर्ग माना जाता है। इस वर्ग को समाज में फैली बुराइयों को दूर करने के लिए सहयोग करना चाहिए। समाज में भाईचारे को मजबूती प्रदान करने में भी इस वर्ग का विशेष सहयोग रहा हैं। उन्होंने अपने स्वैच्छिक कोष से बार के लिए 15 लाख रुपए देने की घोषणा की। इस दौरान जिला बार के प्रधान मुकेश लाठर, सचिव रामरूप चहल अन्य वरिष्ठ वकीलों ने सांसद के सम्मुख बार की कुछ मांगें रखी। वरिष्ठ वकील दलबीर शर्मा, चौ.दयासिंह, पूर्व मंत्री कुलबीर मलिक ने बार के नए चैम्बर भवनों के पास विकसित करने ,पार्किंग की व्यवस्था करने, बार लाइब्रेरी में अतिरिक्त सुविधाओं की व्यवस्था करने जैसी मांगें सांसद के सम्मुख रखी। इस पर सांसद ने कहा कि वे वकीलों की सभी समस्याओं को पूरा करवाने के प्रयास करेंगे।
जींदके विकास में नहीं छोड़ेंगे कोई कसर : सांसदने कहा कि वे जींद जिला के विकास के लिए कोई कोर कसर नहीं रखेंगें। पूर्व की सरकारों ने जींद जिला में कोई विकास कार्य नहीं करवाया। वे माह में कई दौरे कर रहे हैं और जींद जिला को विकास से जोडऩे के लिए प्रयासरत हैं। जींद जिला एनसीआर में शामिल होने से यहां औद्योगिक इकाइयां स्थापित होने के आसार बढ़ गए हैं। जींद को गोहाना रेल मार्ग से जोड़ा गया है। चालू माह के अंत तक इस रेल लाईन पर जींद-गोहाना-सोनीपत तक रेल दौडऩे लगेगी। सांसद ने कहा कि दिल्ली-खरखौदा-गोहाना-जींद होते हुए सुपर हाईवे पंजाब को जाएगा। निश्चित रूप से यहां उद्योग व्यापार को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने जींद बाईपास का निर्माण कार्य भी पूरा करवाया जाएगा। रोहतक-जींद रेलवे लाईन का विद्युतीकरण का कार्य तेजी से चल रहा हैं। उन्होंने कहा कि रानी तालाब का जीर्णोद्धार करवाया जा रहा हैं। जींद से राजा वाली गोहर के निर्माण के लिए 15 करोड़ रुपए के बजट का प्रावधान किया जा रहा हैं। इस अवसर पर बीजेपी के जिला प्रधान डा. ओपी पहल, एडवोकेट नवजीत मलिक, शिवदत्त शर्मा, डा. राज सैनी, स्वामी राघवानंद, अमरपाल राणा, संदीप संधु, रामफल शर्मा आदि उपस्थित रहे।