जींद में बच्चों को सिखाई थियेटर की बारीकियां
जींद | ऑनथियेटर ग्रुप के तत्वावधान में शुक्रवार को टपरीवास कालोनी में एक दिवसीय थियेटर वर्कशॉप का आयोजन किया गया। जिसमें कुड़ा कर्कट बीनने वाले तथा समाज की मुख्य धारा से दूर रहे बच्चों को थियेटर के गुर सिखाए गए। वर्कशॉप का मुख्य उद्देश्य दबे, कुचले समाज के बच्चों को मुख्य धारा में शामिल करना तथा उनकी प्रतिभा को परखना रहा। रंग मंच कर्मी डा. हनीफ खान ने वर्कशॉप में अभिनय के गुर बच्चों तथा अभिभावकों को सिखाए।
उन्होंने अभिनय को दिनचर्या से जोड़ते हुए पारिवारिक भूमिकाओं के निर्वाहन से जोड़ा। उसी सहज तरीके से अभिनय को स्टेज से और पात्र व्यक्तित्व से जोड़ा। उनका कहना था कि जिस प्रकार की भूमिका पात्र को सौंपी जाए उसी चरित्र को केंद्र रखकर सहज तरीके से स्टेज पर प्रस्तुति दी जा सकती है। वर्कशॉप के दौरान बच्चों ने हिंदी, हरियाणवी, पंजाबी गीत गाए।