पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • टैलेंट शो में म्हारी छोरियां नै मचाया धमाल

टैलेंट शो में म्हारी छोरियां नै मचाया धमाल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मुरलीबजइया, रास रसैया...वो कृष्णा है, वो कृष्णा है...,बिलो ठुमका लगा सानूं सबनै नचां..., घुंघट में मुखड़ा छुपा रखा था...आदि पंजाबी फिल्मी गीतों पर छात्राओं ने खूब रंग बिखेरे। एक से बढ़कर एक प्रस्तुति देखकर दर्शक छात्राएं गदगद दिखाई दी। अवसर था प्रियदर्शनी इंदिरा गांधी राजकीय महिला कॉलेज में टैलेंट शो के अंतिम दिन रंगारंग कार्यक्रम का। छात्राओं ने डांस गायन प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा का भव्य प्रदर्शन किया। मुख्य अतिथि के तौर पर डीसी अशोक कुमार मीणा ने शिरकत की, जबकि अध्यक्षता कॉलेज प्राचार्य डाॅॅ. आरसी जैन ने की। राजकीय पीजी कॉलेज के प्राचार्य डाॅ. वेदप्रकाश श्योराण समारोह के विशिष्ट अतिथि रहे।

लिंगानुपातको सुधरने के लिए युवा आगे आएं : डीसीअशोक मीणा ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि छात्राएं शिक्षित होकर अपने आप को आर्थिक रूप से भी सुदृढ बनाएं। समाज की बुराइयों को दूर करने में अपना योगदान दें। खासकर बिगड़े लिंगानुपात को ठीक करने के लिए छात्राओं युवाओं को आगे आना होगा।

छात्राएं अपने घर आसपास के लोगों को जागरूक करें। मेरा मानना है कि अगर मेहनत लगन के साथ छात्राएं मंजिल पाने का प्रयास करती हैं तो कुछ असंभव नहीं है। डीसी ने आह्वान किया कि छात्राएं लोकतंत्र को भी मजबूत करने का काम करें। सभी छात्राएं वोट बनवाएं और चुनाव में वोट डालने जाएं। समाज में फैली कन्या भ्रूण हत्या जैसी सामाजिक समस्या को जड़ से मिटाने में लड़कियों का अहम रोल हो सकता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि शिक्षा का मतलब किताबी ज्ञान ही नहीं बल्कि इसके साथ-साथ नैतिक ज्ञान प्राप्त करना हैं। इसलिए वे अपने कर्तव्यों से विमुख होकर परिवार, गांव एवं देश का नेतृत्व करने की सोच के साथ आगे बढ़ें।

60 छात्राओं ने दी प्रस्तुति

प्रतिभाखोजप्रतियोगिता में आज तीसरे दिन नृत्य प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में महाविद्यालय की 60 छात्राओं ने अपनी प्रस्तुतियां दी। सभी प्रस्तुतियां एक से बढ़कर एक थी। प्रतियोगिता में शीतल चहल द्वारा दी गई सत्यम शिवम सुंदरम गीत, मनीषा द्वारा मेरी पतली नाडा जुबेदार ल्याईयों , शिवांगी के रंगीलो म्हारो ढोलना राजस्थानी गीत ने उपस्थित दर्शकों को दांतों तले उंगली दबाने पर मजबूर किया। विभा के आधी सी रात मेरी नींद उचट गई हरियाणवी प्रस्तुति की काफी सराहना की गई। प्राचार्य डाॅ