- Hindi News
- शहर में नहीं पार्किंग, बाजारों में लगते हैं वाहनों के ब्रेक जाम
शहर में नहीं पार्किंग, बाजारों में लगते हैं वाहनों के ब्रेक जाम
शहर में नहीं मिल रही जगह
यहां ज्यादा परेशानी
शहरके बाजारों की सड़कों पर आड़े तिरछे खड़े वाहन, गुजरते राहगीर परेशान होते हुए दिखाई देते हैं। कुछ ही देर में जाम की स्थिति बन जाती है तो वाहन चालक पों पों करते परेशान नजर आते हैं। ऐसे ही हालात बने हैं जींद शहर के बाजारों के। यहां पर शहर में कोई पार्किंग व्यवस्था नहीं है।
लिहाजा बिना पार्किंग के बाजारों में खरीदारी के लिए पहुंचने वाले लोग अपने वाहनों को जहां भी जगह दिखाई देता है वहीं पर ब्रेक मारकर खड़ा कर देते हैं। नतीजतन बाजारों की सड़कों पर पूरे दिन जाम की स्थिति बनी रहती है। इससे ग्राहकों और दुकानदारों को खूब परेशानी झेलनी पड़ती है। हालात कब सुधरेंगे इस बारे में अभी कोई ठोस कदम प्रशासन नहीं उठा रहा है।
पांचसाल बाद भी नहीं बन पाई पार्किंग
बाजारोंमें लगने वाले जाम से निजात दिलाने के लिए करीब पांच वर्ष पूर्व नगरपरिषद की ओर से रानी तालाब गुरुद्वारा के समीप खाली पड़ी नप की जमीन पर अंडरग्राउंड पार्किंग कॉमर्शियल कॉम्पलेक्स बनाने की योजना थी, लेकिन आज तक उसमें कोई कार्रवाई नहीं हो पाई है। यहां पर अब भी शहर का कचरा डाला जा रहा है। दूसरी तरफ बिना पार्किंग के वाहनों को खड़ा करने की जगह चालकों को नहीं मिल रही है। दुकानों के आगे सड़क किनारे वाहन खड़ा कर वे खरीदारी करने जाते हैं। इससे आधी से ज्यादा सड़क वाहनों की पार्किंग के लिए रहती है तो निकलने के लिए कुछ ही जगह बचने के कारण हर समय जाम की स्थिति बनी रहती है।
शहर के रानी तालाब के समीप, पालिका बाजार, मेन बाजार, तांगा चौक, पंजाबी बाजार, जनता बाजार, इंद्रा बाजार समेत कई जगहों पर सुबह से लेकर देर रात तक वाहनों की खूब आवाजाही रहती है। दुकानों के आगे सड़क पर ही वाहनों को लोग खड़ा कर देते हैं। इसके अलावा दुकानदारों द्वारा अपनी दुकानों के आगे सामान आदि रखकर अतिक्रमण किया हुआ है। ऐसी नाजुक स्थिति में सड़क पर वाहनों की आवाजाही का रास्ता ही कम रहता है और जाम लग जाता है।
जींद. बाजारमें दुकानों के आगे खड़ी गाड़ियां।
जींद. रानीतालाब के समीप वह जगह जहा पार्किंग बन सकती हैं।
पार्किंग बनाने के लिए अभी कोई जगह मंजूरी नहीं मिली है। गुरुद्वारे के समीप खाली जमीन पर कॉमर्शियल कॉम्पलेक्स परिषद आॅफिस बनाने का प्रपोजल तैयार किया गया है। शहर में अन्य जगहों पर कोई पार्किंग के लिए जगह न