पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कैडेट ने ऊर्जा बचाने का दिया संदेश

कैडेट ने ऊर्जा बचाने का दिया संदेश

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
15वींहरियाणा बटालियन एनसीसी कैडेट्स जींद की ओर से एनर्जी कंजरवेशन डे मनाया गया। इस अवसर पर राजकीय महाविद्यालय सर छोटूराम किसान कॉलेज सीआर किसान आईटीआई के एनसीसी कैडेट्स ने सामूहिक मार्च निकाला।

इस अभियान के तहत मार्च द्वारा आम जनता को यह संदेश दिया कि हमें जरूरत के अनुसार ही बिजली का प्रयोग करना चाहिए एवं बिजली बचाने के अन्य उपकरणों का भी इस्तेमाल करना चाहिए। राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल, एसडी सीनियर सेकेंडरी स्कूल डीएवी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में एनसीसी कैडेट्स में बिजली का उपयोग बचाव आदि विषय पर प्रश्नोत्तरी, ड्राइंग कंपीटिशन लेक्चर का आयोजन किया गया।

बिजलीकी बचत ही उत्पादन

कमानअधिकारी कर्नल यशपाल बलहारा ने बताया कि बिजली की बचत ही बिजली का उत्पादन है। हमें ज्यादा से ज्यादा बिजली बचानी चाहिए। दिन में अधिकतर कार्य प्राकृतिक रोशनी में करने चाहिए। जिन उपकरणों का प्रयोग हो, उसका मेन स्विच आॅफ होना चाहिए। आधुनिक तकनीक द्वारा निर्मित उपकरणों का प्रयोग करना चाहिए ताकि बिजली की खपत कम हो सके। इस अवसर पर एनसीसी के सभी कैडेट्स, कर्मचारियों ने सुबह दस से दोपहर 12 बजे तक लाइट आॅफ करके बिजली बचाओ अभियान में अपना योगदान दिया।

जींद. राजकीय काॅलेज से रैली निकालते एनसीसी कैडेट्स।

15वीं हरियाणा बटालियन एनसीसी कैडेट्स जींद ने एनर्जी कंजरवेशन डे मनाया

सुबह दस से दोपहर 12 बजे तक लाइट आॅफ करके बिजली बचाने के प्रति किया जागरूक