लूट मामले का एक और आरोपी गिरफ्तार
जींद | लूटमामले के आरोपी मुराली खेड़ा गांव निवासी संदीप छन्ना को गिरफ्तार किया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। 23 अगस्त 2014 को अज्ञात युवकों ने सफीदों मंडी से मलार निवासी रामफल से पिस्तौल के बल पर एक लाख रुपए छीनने की कोशिश की थी। इस पर पुलिस ने मामला दर्ज किया था। इसमें मनजीत उर्फ मीनू को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।
इसी प्रकार गत 20 अप्रैल 2014 को जामनी रोड पर अज्ञात लोगों ने रात को रिटौली निवासी जयभगवान से पिस्तौल के बल पर ट्रैक्टर-ट्राली छीनकर ले गए थे। इस पर पुलिस ने मामला दर्ज किया था। इस मामले में कोहड़ा निवासी रिंकू, कालवा निवासी जसबीर गौरव को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। संदीप काफी दिनों से फरार चल रहा था। पुलिस ने दोनों मामले में संदीप को गिरफ्तार किया है।