पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मतदान के प्रति करें प्रेरित : भूपल

मतदान के प्रति करें प्रेरित : भूपल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शत-प्रतिशत मतदान के लिए पहुंची टीम

जींद | 15अक्टूबर को मतदान के दिन अधिकाधिक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करें, इसके लिए सिस्टेमेटिक वोटर एजुकेशन इलेक्ट्रॉल पार्टिसिपेशन (स्वीप) कार्यक्रम को प्रभावी तरीके से लागू किया जाना चाहिए। विशेष रूप से महिला मतदाताओं को अभियान चलाकर मतदान करने की प्रेरणा दी जानी चाहिए। यह बात सोमवार को भारत निर्वाचन आयोग द्वारा स्वीप कार्यक्रम के लिए लगाए गए ऑब्जर्वर मगधूम प्रकाश भूपल ने स्थानीय लघु सचिवालय सभागार में आयोजित स्वीप कार्यक्रम की बैठक में कही। बैठक में खर्च ऑब्जर्वर रविंद्र जोशी उपस्थित रहे।

डीसी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अशोक कुमार मीणा ने बताया कि जिला में नेहरू युवा केंद्र के युवाओं एवं युवा मंडलों द्वारा विशेष जागरूकता अभियान चलाया जा रहा हैं। इस मौके पर जींद, नरवाना, सफीदों के रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम क्रमश: वीरेंद्र सहरावत, सुमित कुमार तथा प्रेमचंद गंगले, जुलाना के रिटर्निंग अधिकारी भाल सिंह बिश्नोई, उचाना के रिटर्निंग अधिकारी अमीचंद सैनी, नगराधीश मेजर गायत्री अहलावत मौजूद रहे।

जींद. अधिकारियोंकी बैठक लेते स्वीप आब्जर्वर।

जींद | अतिरिक्तउपायुक्त एवं जिला स्वीप कार्यक्रम के नोडल अधिकारी भाल सिंह बिश्नोई के मार्गदर्शन में नेहरू युवा केंद्र जींद द्वारा स्वीप कार्यक्रम चलाया जा रहा है। सोमवार को पेंगा गांव के अम्बेडकर भवन के सिस्टमेटिक वोटर एजुकेशन इलेक्ट्रॉल पार्टिसिपेशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें नेहरू युवा केंद्र के जिला युवा समन्वयक प्रदीप कुमार राष्ट्रीय युवा पुरस्कार विजेता सुभाष ढिगाना तथा हरीश खटकड़ ने शिरकत की। प्रदीप कुमार ने बताया कि स्वीप कार्यक्रम के तहत लगभग 2 दर्जन गांवों में लोगों को मतदान के बारे में जागरूक किया जा चुका है। इसी कड़ी में सोमवार को पेंगा गांव में तथा जिला रेडक्रॉस सोसायटी के फर्स्ट एड का प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे सैकडों युवाओं को भी वोट के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि जिन्होंने नई वोट बनवानी है या वोटर सूची में नाम ठीक करवाने के लिए एक मौका 15 अक्टूबर से पहले दिया जाएगा तथा निष्पक्ष पारदर्शी चुनाव के लिए अपने मत का प्रयोग करने के लिए प्रेरित किया। सुभाष ढिगाना ने कहा कि वोट देने का हमारा मौलिक अधिकार है और लोकतंत्र की मजबूती का आधार है। इस मौके पर ईश्वर सांगवान, दलशेर