पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जिला स्तरीय खेल कैलेंडर तैयार, 26 से होंगी प्रतियोगिताएं

जिला स्तरीय खेल कैलेंडर तैयार, 26 से होंगी प्रतियोगिताएं

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिलास्तरीय खेलों के आयोजन को लेकर जिला शिक्षा अधिकारी जोगेंद्र हुड्डा की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। इसमें जिला सचिव प्राचार्यों ने भाग लिया। बैठक में खंड जिला स्तरीय खेल कैलेंडर तैयार किया गया। इसमें खिलाड़ियों के पास पांचवीं पास एसएलसी, दाखिला विड्राल काॅपी और मुखिया की जन्म तिथि बारे अंडर टेकिंग अनिवार्य है।

जिन स्कूलों का स्पोर्ट्स फंड जमा होगा वही खेलों में भाग ले सकेंगे। एईओ देवेंद्र सिंह ने बताया कि जिले के सभी डीपीर्इ या पीटीआई अपने-अपने स्कूल के उपरोक्त खेल कैलेंडर के अनुसार टीम तैयार करके तथा टीम की समरी सीट निर्धारित तिथि को जिला सचिव के पास जमा करा सकते हैं। जोन स्तरीय खेल 30 सितंबर से दो अक्टूबर तक होंगे। जींद जोन के लड़कों के जोन स्तरीय खेल एसडी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जींद, जुलाना जोन के लड़के लड़कियों के खेल राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जुलाना, उचाना जोन के लड़के लड़कियों के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय उचाना खुर्द, नरवाना जोन के लड़के लड़कियों के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नरवाना, सफीदों पिल्लूखेड़ा जोन के लड़के लड़कियों के खेल राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सफीदों, नगूरां जोन लड़कों के खेल राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नगूरां, जींद नगूरां जोर लड़कियों के खेल राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जींद में होंगे।

इनमें एथलेटिक्स अंडर-14 17 लड़के लड़कियां, सर्कल कबड्डी अंडर-17 लड़के, हैंडबाॅल अंडर-14, 17 लड़के लड़कियां, नेशनल स्टाइल कबड्डी अंडर-14 लड़के लड़कियां, खो-खो अंडर-17 लड़के लड़कियां, वालीबाल अंडर-17 लड़के लड़कियों के खेल होंगे।

इसी प्रकार से जिला स्तरीय खेल 26 से 28 सितंबर तक होंगे। फुटबाॅल अंडर-14 लड़कियां, बास्केटबाॅल अंडर-14, लड़के लड़कियां, बेसबाॅल अंडर-14 लड़के लड़कियां, साफ्टबाॅल अंडर-14 लड़के लड़कियां, जूडो अंडर-14 लड़के लड़कियां, अंडर-14 कुश्ती फ्री स्टाइल, ग्रीको रोमन अंडर-14 लड़के, तलवारबाजी अंडर-14 लड़के लड़कियां, तीर अंदाजी अंडर-14 लड़के लड़कियां, योग अंडर-14 लड़के लड़कियां, स्केटिंग अंडर-14 लड़के लड़कियों के खेलों में लड़कों के खेल एसडी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जींद लड़कियों के खेल राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जींद में होंगे। मार्शल आर्ट अंडर-14 लड़के लड़कियां, ताइक्वांडो अंडर-14 लड़के ल