पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बेटी बचाओ अभियान चलाएं क्लब : गर्ग

बेटी बचाओ अभियान चलाएं क्लब : गर्ग

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जींद | लायंसक्लब इंटरनेशनल की ओर से उत्सव होटल में जनपद 321ए3 की रीजन-11 की रीजन स्टाफ मीटिंग का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता जनपद के रीजन चेयरमैन लॉयन वीपी गर्ग ने की।

मुख्य अतिथि के तौर पर जनपद के गवर्नर लॉयन नरेश गुप्ता ने शिरकत की, जबकि विशिष्ट अतिथि लॉयन सुरेश जिंदल रहे। इस मौके गत तिमाही में हुए सामाजिक कार्यों की रिपोर्ट प्रस्तुत की।

जनपद के जोन चेयरमैन लॉयन दिनेश गर्ग हांसी से लॉयन नवीन बवेजा ने अपने जोन के अंतर्गत आने वाले क्लबों की रिपोर्ट पेश की। उन्होंने कहा कि क्लबों को रक्तदान बेटी बचाओं जैसे अभियान चलाने चाहिए। लॉयन वीपी गर्ग ने आने वाले समय में जनपद द्वारा किए जाने वाले कार्यों की रूपरेखा सभी क्लबों के पदाधिकारियों के समक्ष रखी। उन्होंने बताया कि उनके रीजन के अंतर्गत लायन जींद सिटी, जींद, हांसी, हांसी प्रेरणा, हांसी आस्था, हांसी युवा, हिसार अर्बन, हिसार युनाइटेड आदमपुर के क्लब शामिल हैं। उन्होंने कहा कि लायंस क्लब जींद सिटी आगामी 26 सितंबर को आंखों का नि:शुल्क ऑपरेशन कैंप लगाने जा रहा है।

जींद. कार्यक्रमके दौरान बैठे लायंस क्लब के पदाधिकारी।