- Hindi News
- अतिसंवेदनशील संवेदनशील बूथों पर रहेगी अतिरिक्त सुरक्षा व्यवस्था
अतिसंवेदनशील संवेदनशील बूथों पर रहेगी अतिरिक्त सुरक्षा व्यवस्था
विधानसभाचुनाव को निष्पक्ष एवं शांतिपूर्वक तरीके से संपन्न करवाने के लिए जिले मेंं अति संवेदनशील तथा संवेदनशील पोलिंग बूथों की पहचान कर उनपर पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था को सुनिश्चित किया जा रहा है। जिले के पांचों विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के 91 अति संवेदनशील तथा 132 संवेदनशील बूथों की पहचान कर ली गई है।
डीसी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अशोक कुमार मीणा ने बताया कि जिले के संवदेनशील तथा अति संवेदनशील 223 पोलिंग बूथों की सूची बनाई गई है। इनमें अन्य बूथों के अलावा अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किया जाएगा। चुनाव प्रक्रिया को निर्विघ्न एवं शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न करवाने के लिए सेंट्रल पुलिस फोर्स की 15 कंपनियां तथा रैपिड एक्शन फोर्स की एक कंपनी की मांग की गई है।
जुलानाविधानसभा क्षेत्र
जुलानाविधानसभा क्षेत्र में 15 बूथ अति संवेदनशील माने गए हैं। इनमें करेला गांव का बूथ नंबर 127, जुलाना कस्बे के बूथ नंबर 133, 134, 137 तथा 139 , गतौली गांव के बूथ नंबर 97, 98, किलाजफरगढ़ का बूथ नंबर 159, करसोला का बूथ नंबर 122, झमौला का बूथ नंबर 130, देशखेड़ा का बूथ नंबर 132, पोंकरी खेड़ी का बूथ नंबर 112, रामराय का बूथ नंबर 9 तथा ईगराह के बूथ नंबर 72 73 अति संवेदनशील बूथ आंके गए हैं। इसके अतिरिक्त 27 बूथों को संवेदन बूथों की श्रेणी में शामिल किया गया है।
इनमें घिमाना के बूथ नंबर 83 86, शामलों कलां के बूथ नंबर 93, 94, 95 तथा 96, लिजवाना कलां के बूथ नंबर 115, 117 तथा 118, पोली गांव के बूथ नंबर 154, 155 156, गढ़वाली के बूथ नंबर 106 107, खेड़ा बक्ता के बूथ नंबर 125 126, मालवी के बूथ नंबर 167, 168, 169 170, हथवाला के बूथ नंबर 151 152, घिमाना के बूथ नंबर 18, 19, 20 तथा बीबीपुर गांव के बूथ नंबर 68 71 को संवेदनशील आंका गया है। नरवानाविधानसभा क्षेत्र
नरवानाविधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में 20 पोलिंग बूथ अति संवेदनशील माने गए हैं। इनमें धरोदी के बूथ नंबर 81 83, फरैेण का बूथ नंबर 158, कान्हाखेड़ा का बूथ नंबर 87, कर्मगढ़ का बूथ 85, सुलहेड़ा के बूथ नंबर 51 52, धनौरी के बूथ नंबर 3 9, खरल के बूथ नंबर 59 ्र, 60 64, धमतान साहिब के बूथ नंबर 40, 42 43 तथा नरवाना शहर के बूथ नंबर 104, 112, 113, 114 121 अति संवेदनशील बूथ माने गए हैं।
इसके अलावा 26 बूथ संवेदनशील आंके गए हैं। इनमें कलौदाकलां के बूथ नंबर 1