पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भ्रूण हत्या के प्रति किया जागरूक

भ्रूण हत्या के प्रति किया जागरूक

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जींद | कर्मगढ़गांव के दादा खेड़ा युवा क्लब के संयोजक आशीष सैनी ने अपनी बहन समीक्षा के जन्मदिन पर रविवार को गांव में रैली निकाली। इसके माध्यम से समाज में भ्रूण हत्या के प्रति लोगों को जागरूक किया। उन्होंने बताया कि भ्रूण हत्या समाज पर कलंक है और इसको मिटाने के लिए वे प्रयासरत है। पिछले दो वर्ष से उनके द्वारा अभियान चलाकर लोगों को भ्रूण हत्या नहीं करने के लिए जागरूक किया जा रहा है। आशा वर्कर निशा सैनी के अनुसार गांव के भ्रूण लिंगानुपात में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। जहां 2008 से 2010 में 17 लड़कियों का जन्म हुआ था, वहीं वर्ष 2011 से 2014 में 25 लड़कियों का जन्म हुआ है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में लड़कियों को सभी अधिकार दिए जाने चाहिए ताकि लड़कियां आगे बढ़े और लोगों की सोच बदलने का काम करें। इस मौके पर अशोक सैनी, दीपक, सोहन, निशा, मनजीत, सोनू, सुमित, धर्मवीर मौजूद रहे।