पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जिलेभर के सभी पेट्रोल पंप बंद, ब्लैक में भी बिका तेल

जिलेभर के सभी पेट्रोल पंप बंद, ब्लैक में भी बिका तेल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पेट्रोलपंप संचालकों की हड़ताल की वजह से जिले भर के वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। लूटपाट की घटनाओं के विरोध में गुरुवार आधी रात के बाद जिले के पेट्रोल-पंप संचालकों ने ये कार्रवाई की। हड़ताल के कारण वाहन चालकों को पंपों पर डीजल मिला और ही पेट्रोल। परिणाम यह रहा है कि कई वाहनों के पहिए थम गए।

1सितंबर को हुई थी लूट

जींद-रोहतकरोड स्थित एक पेट्रोल पंप के मैनेजर प्रवेश अकालगढ़ से दो नकाबपोश युवकों ने पिस्तोल की नोक पर 14.49 लाख रुपए लूटे थे। इसके विरोध में जिलेभर के पंप संचालक दो दिन की हड़ताल पर चले गए हैं। इससे पहले भी जिला पेट्रोल पंप एसोसिएशन के आह्‌वान पर पंप संचालकों ने 9 सितंबर को एक दिन की सांकेतिक हड़ताल की थी। इसके बाद भी पुलिस इस लूट की वारदात को सुलझा नहीं पाई। इसको लेकर पंप संचालकों में रोष है। गुरुवार को जिला पेट्रोल पंप एसोसिएशन ने बैठक कर गुरुवार आधी रात से 48 घंटे की हड़ताल पर जाने का फैसला लिया था।

जिलेमें हैं 105 पेट्रोल पंप

बतादें कि जिले में कुल 105 पेट्रोल पंप हैं, जोकि बंद रहे। हर रोज इन पंपों से औसतन 5 लाख लीटर डीजल 1.50 लाख लीटर पेट्रोल बेचा जाता है। इसके अलावा उचाना में भी पंप बंद होने से लोगों को परेशानी हुई। हड़ताल के कारण कई लोगों ने पहले ही पेट्रोल खरीद लिया और 100 रुपए लीटर ब्लैक में बेचा।

लूट की घटनाओं के विरोध पंप संचालकों को पुलिस प्रशासन के खिलाफ रोष जताना चाहिए। विरोध करने के और काफी तरीके हैं। हड़ताल से तो आम जनता को परेशानी होती है। -सुशील कुमार, निवासीकृष्णा नगर।

रद्‌द किए कार्यक्रम

मुझेघरेलू कार्य से बाहर जाना था, लेकिन बाइक में तेल कम था। फिर पता चला कि आज तो पंपों पर हड़ताल है। इसलिए जाने का कार्यक्रम ही कैंसिल करना पड़ा।

-राहुल, वाहनचालक सफीदों रोड।

विरोध का तरीका गलत

लूटकी घटनाओं के विरोध में पंप संचालकों की हड़ताल से आम आदमी को परेशानी हुई है। विरोध करने का ये तरीका गलत है।

-जोगेंद्र, वाहनचालक दालमवाला।

जींद. पंपपर चिपका हड़ताल का पर्चा।

जींद. पंपसे पेट्रोल मिलने पर पैदल बाइक लेकर जाता एक व्यक्ति।

हड़ताल की समीक्षा आगे रणनीति तैयार करने लिए जिला पेट्रोल पंप एसोसिएशन ने शनिवार सुबह बैठक बुलाई है। एसो. के जिला प्रधान आजाद सिंह ढांडा ने बताया कि पुलिस प्रशासन की तरफ से बातचीत के लिए डी