पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • छात्राओं ने मतदाताओं को किया जागरूक

छात्राओं ने मतदाताओं को किया जागरूक

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
छात्राओं ने निकाली जागरूकता रैली

मतदाताओंको मतदान के प्रति प्रेरित करने के लिए शुक्रवार को राजकीय कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल की छात्राओं ने शहर में जागरूकता रैली निकाली। इसको स्वीप कार्यक्रम के नोडल अधिकारी एवं एडीसी भाल सिंह बिश्नोई ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

एडीसी ने छात्राओं से अपील की, वे अपने घर परिवार में अभिभावकों एवं आस पड़ोस के लोगों को मतदान के प्रति जागरूक करें और लोकतंत्र में मत के महत्व के बारे में भी बताएं। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में मत का बड़ा महत्व होता है। इसके प्रयोग से हम अपने सांसद , विधायक अन्य प्रतिनिधियों को चुनते हैं, जो बाद मेंं हमारे देश को विकास की दिशा प्रदान करते हैं। उन्होंने कहा कि कभी भी किसी के दबाव या प्रलोभन में आकर मतदान नहीं करना चाहिए। हमेशा निष्पक्ष तरीके से देश हित में वोट देना चाहिए। इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी जोगेंद्र हुड्डा, खंड शिक्षा अधिकारी सुदेश सिवाच, धन सिंह दलाल, बलबीर सिंह, राष्ट्रीय युवा पुरस्कार विजेता सुभाष ढिगाना, आजाद सिंह लाठर, रामधन जैन, बबीता मौजूद रहे।