पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गाड़ियों से उतरवाए झंडे पोस्टर

गाड़ियों से उतरवाए झंडे पोस्टर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जींद | फ्लाइंगस्क्वॉयड टीम ने शुक्रवार को शहर में कई जगहों पर नाके लगाकर प्राइवेट वाहनों की चेकिंग की। इस दौरान टीम ने कई गाड़ियों पर लगे झंडे पोस्टर आदि उतरवाए। ड्‌यूटी मजिस्ट्रेट एवं जलापूर्ति विभाग के एक्सईएन दलबीर दलाल के नेतृत्व में फ्लांइग स्क्वाॅयड टीम ने शहर के रानी तालाब, पुरानी सब्जी मंडी रोड, पटियाला चौक पर कार्रवाई की। दलाल ने बताया कि चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन नहीं होने दिया जाएगा। इस अवसर पर स्क्वायड टीम में एएसटी सूबे सिंह एएसआई कृष्ण कुमार मौजूद रहे।