जेपी-बीजेपी कार्यकर्ताओं में हूटिंग
करनाल | विधानसभाचुनाव के लिए नामांकन दाखिल करते समय भारतीय जनता पार्टी आजाद प्रत्याशी जयप्रकाश के कार्यकर्ताओं के बीच जमकर हूटिंग हुई। दोनों ने अपने-अपने प्रत्याशी के पक्ष में जोरदार नारेबाजी की। जिससे एक बार तो जिला सचिवालय रैली स्थल की तरह बन गया। हालत अचानक यहां तक पहुंच गए कि दोनों ओर के कार्यकर्ता आमने-सामने हो गए। मौके पर तैनात पुलिस बल तुरंत दोनों ओर के समर्थकों के बीच में पहुंच गया। दोनों को अलग-अलग किया गया। तब जाकर मामला शांत हुआ। गनीमत रही की माैके पर पुलिस मौजूद थी। यदि कुछ देर और पुलिस दोनों गुटों का बीच-बचाव करती तो मामला गंभीर हो सकता था।
उचाना | कांग्रेसउम्मीदवार भाग सिंह छातर 27 सितंबर को जींद में नामांकन भरेंगे। इस दौरान प्रदेश के सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा, कांग्रेस अध्यक्ष अशोक तंवर पहुंचेंगे। जगरूप छातर ने जानकारी देते हुए बताया कि गांव में पूजा-अर्चना करने के बाद भागसिंह जींद में नामांकन फार्म भरने के लिए रवाना होंगे।