पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हर विधानसभा क्षेत्र में तीन फ्लाइंग स्क्वॉयड टीमों का गठन

हर विधानसभा क्षेत्र में तीन फ्लाइंग स्क्वॉयड टीमों का गठन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चुनावप्रचार के दौरान सभी प्रकार की व्यवस्थाओं पर नजर रखने और त्वरित आधार पर कार्रवाई करने के लिए प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में तीन-तीन फ्लाइंग स्क्वॉयड टीम का गठन किया गया है। टीम को गांव/एरिया आवंटित कर सभी प्रकार की चुनावी गतिविधियों पर नजर रखने का दायित्व सौंपा गया है। प्रत्येक टीम में पुलिस कर्मी की भी ड्‌यूटी लगाई गई है। डीसी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अशोक कुमार मीणा ने बताया कि गठित टीम क्षेत्र में कानून व्यवस्था को बनाए रखने संबंधी कार्य करेगी। ये उड़नदस्ते आचार संहिता का उल्लंघन करने वाले के खिलाफ अपनी रिपोर्ट पुलिस अधीक्षक, रिटर्निंग अधिकारी और उपायुक्त को देंगे।