- Hindi News
- मां ब्रह्मचारिणी स्वरूप की पूजा अर्चना की
मां ब्रह्मचारिणी स्वरूप की पूजा अर्चना की
शारदीयनवरात्र के दूसरे दिन मां भक्तों ने भगवती के दूसरे स्वरूप ब्रह्मचारिणी की पूजा आराधना की। देवी मंदिरों में माई के जयकारे गूंजायमान रहे। या देवी सर्वभूतेषु शक्तिरूपेण संस्थिता..., तेरे दर पे आया हूं शेरावालिए..आदि भक्तिमय गीतों मंत्रों से मां दुर्गा का गुणगान किया गया।
व्रतधारी भक्तों ने माई की पूजा की और ज्योति के समक्ष आसन लगाकर दुर्गा सप्तसती का पाठ किया। उन्होंने दिन में सिर्फ फलाहार आदि ग्रहण किया। रात को भी मां की आरती उतारी और सुख समृद्धि की कामना की।
शारदीय नवरात्र के अवसर पर शहर के जयंती देवी मंदिर, सोमनाथ मंशा देवी मंदिर, रानी तालाब मंदिर, दुर्गा मंदिर दुर्गा काॅलोनी, प्राचीन भूतेश्वर मंदिर, रघुनाथ मंदिरों में देवी मां के दर्शन के लिए अनेक श्रद्धालु पहुंचे।
उधर, माता वैष्णव धाम में आयोजित नवार्ण महायज्ञ में प्रवचन करते हुए आचार्य पवन शर्मा ने गुरुवार देर रात कहा कि दु:खों से छुटकारा मिलेगा मां की उपासना से, मां की कृपा प्राप्त होगी उनकी मां की आराधना से। इससे पूर्व वैदिक मंत्रध्वनि के मध्य नवार्ण महायज्ञ का भव्य शुभारंभ हुआ। इसमें समाजसेवी रघुबीर सिंह खटकड़, उद्योगपति सुरेश सिंघल, शिवनारायण शर्मा, विनोद गर्ग प्रधान श्याम मंदिर प्रबंधक कमेटी, विनोद मंगला, पवन मित्तल, जितेंद्र कौशिक, अनिल चौधरी, पूर्ण गिरधर, प्रदीप सैनी, एडवोकेट राजेश गर्ग, जतिन भोला ने सपरिवार मुख्य यजमान के रूप में विशाल यज्ञकुंड में आहुति अर्पित की। हरचरण सिंह, कार्तिकेय, विरेंद्र कपूर, मुनीष अरोड़ा, शैलेष शर्मा, संतोष धीमान ने मां का गुणगान किया। डाॅ. राज शर्मा, हरबंस रल्हन, सुभाष अरोड़ा, अशोक नागी, विपुल जुनेजा, अशाेक गुलाटी, आरके गुप्ता, कन्हैया वर्मा, परमजीत सेठी, देवेन्द्र शर्मा, कुन्दन मिगलानी, अनिल मंगला, राजेन्द्र विरमानी, रामजीदास सिंधवानी, हरबंस मंगला, अरुण तायल, तिलक भोला उपस्थित रहे।
जींद. नवरात्रपर वैष्णवी धाम में आयोजित हवन में आहुति डालते श्रद्धालु।