पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • श्योराण को मिला राजीव गांधी एक्सीलेंस अवाॅर्ड

श्योराण को मिला राजीव गांधी एक्सीलेंस अवाॅर्ड

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जींद | नईदिल्ली के इंडियन सोसाइटी आफ इंटरनेशनल ला के कृष्ण मैनन आडिटोरियम में गत दिवस समारोह का आयोजन हुआ। इसमें राजकीय कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. वेदप्रकाश श्योराण को राजीव गांधी एक्सीलेंस अवार्ड से सम्मानित किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि तमिलनाडु के पूर्व राज्यपाल डॉ. भीष्म नारायण सिंह पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त जीवीजी कृष्णमूर्ति द्वारा यह पुरस्कार डॉ. श्योराण को दिया गया। इस अवसर पर पंजाब के पूर्व राज्यपाल जस्टिस ओपी वर्मा रहे। उच्चतर शिक्षा विभाग हरियाणा से डॉ. वेद प्रकाश श्योराण एकमात्र यह सम्मान पाने वालों में से थे। इंडियन सोलडैरिटी काउंसिल द्वारा यह अवार्ड उन्हें शिक्षा के क्षेत्र में विशेष कार्य के लिए दिया गया है। इसमें अवार्ड के साथ-साथ सर्टिफिकेट आफ एक्सीलेंस भी प्रदान किया गया। डॉ. श्योराण एक जाने-माने शिक्षाविद विचारक प्रशासक है, जो सराहनीय कार्य जींद राजकीय महाविद्यालय में कर रहे हैं।

जींद. प्रिंसिपलवीपी श्योराण को सम्मानित करते पूर्व चुनाव आयुक्त कृष्ण मूर्ति।