खाद की मात्रा का ध्यान रखें : कौशिक
जींद| कृषिविज्ञान केंद्र द्वारा गांव किनाना में नरेंद्र के खेत में कपास खेत दिवस मनाया गया। इसमें किसानों एवं ग्रामीण महिलाओं ने भाग लिया। कृषि विज्ञान केंद्र के संयोजक डॉ. आरडी कौशिक ने बताया कि कपास के लिए उचित खाद की मात्रा बहुत जरूरी है, क्योंकि खाद ही ऐसा भोजन है, जिससे कपास अच्छी, स्वस्थ कीड़े बीमारियों से लड़ने की शक्ति प्रदान करता है। उन्होंने पानी को ठीक करने की विधि तथा पानी की मात्रा, पानी की गुणवत्ता के बारे में बताया। डॉ. यशपाल मलिक ने कपास की किस्म तथा चुगाई के बारे में बताया और सही जानकारी दी।