पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शिविर में 452 युवाओं ने रक्तदान किया

शिविर में 452 युवाओं ने रक्तदान किया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
समृद्धिजीवन फाउंडेशन एवं लाइव इंडिया की ओर से शुक्रवार को अग्रवाल धर्मशाला में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इसमें 452 युवाओं ने रक्तदान किया।

चौधरी रणबीर सिंह यूनिवर्सिटी के वीसी डाॅ. रणजीत सिंह ने मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत की। कार्यक्रम की अध्यक्षता समृद्धि फाउंडेशन के वरिष्ठ प्रबंधक अरविंद शुक्ला प्रबंधक सुशील जांगिड़ ने की। इस अवसर पर राजीव भारद्वाज, सुभाष सोनी, दिलबाग सिंह, रणपाल श्योकंद, विकास, पवन कुमार, सुभाष ढिगाना मौजूद रहे।

चार अस्पतालों को मिला रक्त

शिविर के दौरान चार अस्पतालों से कर्मचारियों ने जरूरतमंदों के लिए रक्त एकत्र किया। इसमें खानपुर मेडिकल काॅलेज ने 102 यूनिट, झज्जर ब्लड बैंक ने 125 यूनिट, मेवात ब्लड बैंक ने 100 यूनिट, सामान्य अस्पताल जींद 125 यूनिट ब्लड एकत्रित किया गया।

जींद. रक्तदाताओंसे मिलते डाॅक्टर राजेश भोला।