कैंप में 400 बच्चों के दांत जांचे
भारतविकास परिषद शाखा जींद की ओर से गोपाल विद्या मंदिर में बच्चों की दांतों की जांच के लिए कैंप लगाया। इसमें बच्चों को दांतों को साफ सुथरा रखने के बारे में जानकारी दी गई। दंतरोग चिकित्सक डॉ. गौरव मित्तल ने प्राथमिक विभाग के 400 बच्चों के दांतों की जांच की। उन्होंने कहा कि हमें दांतों की सही तरीके से सफाई करनी चाहिए, दो बार ब्रश करना चाहिए।
प्रिंसिपल सत्येंद्र त्रिपाठी परिषद के अध्यक्ष रमेश मित्तल, सचिव अरुण कुमार उपस्थित रहे। भारत विकास परिषद के अध्यक्ष रमेश मित्तल ने कहा कि परिषद समाज को नई दिशा शिक्षा क्षेत्र में बेहतर काम करती रहती है।