पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एमए अंग्रेजी की परीक्षा में छाई जींद की बेटियां

एमए अंग्रेजी की परीक्षा में छाई जींद की बेटियां

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जींद | जींदशहर की बेटियों ने केयू की एमए इंग्लिश की परीक्षा में सराहनीय प्रदर्शन किया है। तायल इंग्लिश अकादमी की छात्राओं ने केवल शहर में बल्कि कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की एमए इंग्लिश की वरीयता सूची में अपना नाम दर्ज करवाया।

एमए इंग्लिश चतुर्थ सेमेस्टर की छात्रा सीमा ने 65 प्रतिशत अंक लेकर शहर में प्रथम विश्वविद्यालय में तीसरा स्थान प्राप्त किया। छात्रा प्रतिभा नेहा ने 60 प्रतिशत अंक लेकर जींद शहर में दूसरा स्थान प्राप्त किया। इनके अतिरिक्त छात्रा ऋचा, अनुपमा आदि कई छात्राओं ने भी अच्छा प्रदर्शन किया। अकादमी संचालक संजीव तायल ने सभी मेधावी छात्राओं को एकेडमी में सम्मानित किया। उन्होंने बताया कि

इसी तरह एमए इंग्लिश द्वितीय सेमेस्टर की छात्रा प्रतिभा ने 64 प्रतिशत अंक लेकर जींद शहर में प्रथम यूनिवर्सिटी में छठा स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा मीना शर्मा मनीषा ने भी 64-64 प्रतिशत अंक लेकर जिले का नाम रोशन किया है।

छात्रा सपना ने 61, सुनीता अंजू ने 58, मोनिका ने 57, पूनम ने 56, ज्योति कुसुम ने भी 55-55 प्रतिशत अंक लेकर अपनी प्रतिभा दिखाई।