- Hindi News
- एसपी के आश्वासन पर पंप संचालकों की हड़ताल खत्म
एसपी के आश्वासन पर पंप संचालकों की हड़ताल खत्म
जींद | लूटपाटकी घटना के विरोध में जिलेभर के पेट्रोल पंप संचालकों द्वारा गुरुवार आधी रात से की गई हड़ताल 32 घंटे बाद शनिवार सुबह 10 बजे खत्म हो गई। एसपी ने पंप संचालकों को आश्वस्त किया है कि हुई लूट की घटना की गुत्थी को वे सुलझा कर ही दम लेंगे। इसके लिए पुलिस गहनता से मामले की जांच में लगी हुई है। इस आश्वासन से पंप संचालक सहमत हो गए और उसके बाद उन्होंने हड़ताल को खत्म करने का ऐलान कर दिया।
एसपीने बुलाया था
गुरुवारआधी रात से पंप संचालकों की चल रही हड़ताल को समाप्त कराने के लिए पुलिस प्रशासन शुक्रवार से ही लगा हुआ था। शनिवार सुबह एसपी अनिल कुमार धवन ने जिला पेट्रोल पंप एसोसिएशन प्रतिनिधि मंडल को बातचीत के लिए अपने निवास स्थान पर बुलाया। जिला प्रधान आजाद सिंह ढांडा के नेतृत्व में एसोसिएशन का प्रतिनिधिमंडल एसपी से मिला। एसपी ने पंप संचालकों को आश्वासन दिया कि पुलिस 1 सितंबर को जींद-रोहतक रोड पर हुई लूट की वारदात को सुलझाने के लिए लगी हुई। वारदात को सुलझाने के लिए एसपी ने अब तक पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई के बारे में प्रतिनिधिमंडल को विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने इस दौरान पंप संचालकों को आश्वस्त किया कि पुलिस पंपों की सुरक्षा में कोई कोताही नहीं बरतेगी। एसपी द्वारा दिए गए आश्वासन से पंप संचालक सहमत हो गए और उन्होंने हड़ताल को समाप्त करने की बात कही। प्रतिनिधिमंडल में ईश्वर मलिक, अशोक गोयल, ओमप्रकाश सिंगला, बलवान कुंडू, विशाल गोयल, रामपाल करेला, तेलूराम समेत कई पंप संचालक शामिल थे।
चुनाव में भी पंप संचालक रख सकेंगे हथियार
जिलापेट्रोल पंप एसोसिएशन के जिला प्रधान आजाद सिंह ढांडा ने बताया कि एसपी द्वारा दिए गए आश्वासन के बाद करीब 32 घंटे से चली रही हड़ताल समाप्त कर दी गई है। पंप संचालक एसपी के आश्वासन से संतुष्ट हैं। सुरक्षा की दृष्टि से पंप संचालकों ने एसपी से चुनाव के दौरान हथियार जमा कराने में छूट देने की मांग की थी। इस पर एसपी ने डीसी से बात कर इसमें छूट देने का आश्वासन दिया है।