पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पांच सीटों पर 118 की नामजदगी

पांच सीटों पर 118 की नामजदगी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भाजपा प्रत्याशी सुरेंद्र बरवाला के पास सिर्फ एक गाड़ी

सड़कों पर बनी रही जाम की स्थिति

अंतिम दिन शनिवार को नामांकन भरने वालों का जमावड़ा लगा रहा। शहर की सड़कों पर नेताओं की काफिलों की भीड़ के कारण जाम की स्थिति बनी रही, जिससे वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। खासकर गोहाना रोड पर वाहनों के पहिए थमे रहे। डीआरडीए लघुसचिवालय के सामने जाम खुलवाने के लिए पुलिस को भी काफी मशक्कत करनी पड़ी। उम्मीदवार कार्यकर्ताओं के साथ ढोल नगाड़े के साथ नामांकन करने पहुंचे।

अंतिम दिन जींद में 16 प्रत्याशियों ने, सफीदों में 20, उचाना मेंे 7, नरवाना में 14, तथा जुलाना सीट के लिए डीआरडीए में 10 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल कराए। बता दें जिले के 879 बूथों पर 15 अक्टूबर को विधानसभा चुनाव होने हैं।

जींद. मुखौटेपहनकर नामाकंन जुलूस में जाते कार्यकर्ता।

भास्कर न्यूज | जींद

अबकीबार विधानसभा चुनाव में जिले की पांच सीटों पर 118 उम्मीदवारों ने चुनाव लड़ने का मन बनाया है। चुनावी जंग के लिए इन उम्मीदवारों ने अपने नामांकन पत्र दाखिल कराया। जींद सीट से सबसे अधिक 33 उम्मीदवार मैदान में उतरे हैं, जबकि नरवाना की आरक्षित सीट पर 17 उम्मीदवारों ने पर्चा भरा है। उचाना की हॉट सीट पर 17 प्रत्याशियों ने नामांकन भरा। सफीदों में 27 तथा जुलाना हलके में 23 प्रत्याशियों ने आवेदन दाखिल किए।

इन्होंनेकिया नामांकन

जींदविधानसभा क्षेत्र : कांग्रेससे प्रमोद सहवाग, हजकां से रमेश सैनी, हरियाणा लोकहित पार्टी से डाॅ. डीपीजैन, समाजवादी पार्टी से जसपाल सिंह, रिपब्लिक पार्टी ऑफ इंडिया से नौरंग तथा रघुबीर सिंह, विनोद आशरी, सुरेश कुमार, टेकराम कंडेला, ओमप्रकाश, दलीप सिंह, रोशन लाल, पवन कुमार, उमेद सिंह, अश्विन एवं रणधीर सिंह ने निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर नामांकन भरे। इस विधानसभा क्षेत्र से कुल 33 उम्मीदवारों ने नामांकन भरे हैं।

नरवानाविधानसभा क्षेत्र : भाजपासे संतोष रानी दनौदा, सीपीआई से मनीराम, इनेलो से पृथ्वी सिंह, कांग्रेस से विद्यारानी, हरियाणा जनचेतना पार्टी से समुंद, बहुजन समाज पार्टी से विक्रम जीत, समाजवादी पार्टी से जासूराम, तृणमूल कांग्रेस से कृष्ण कुमार, हरियाणा लोकहित पार्टी से विजय तथा विद्यादेवी , राकेश कुमार, सुरेन्द्र कुमार , धर्मबीर, अमित कुमार ने आजाद उम्मीदवार के तौर पर अपने नामांकन