- Hindi News
- राज्यस्तरीय शतरंज स्पर्धा भिवानी में 1 अक्टूबर से
राज्यस्तरीय शतरंज स्पर्धा भिवानी में 1 अक्टूबर से
जींद | हरियाणाशतरंज एसोसिएशन (एचसीए) की ओर से टीआईटीएस इंजीनियरिंग कॉलेज भिवानी में 1 से 5 अक्टूबर तक तीन दिवसीय 11वीं राज्यस्तरीय शतरंज चैंपियनशिप का आयोजन किया जाएगा। इसमें प्रदेश के जिला स्तर पर विजेता खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। चैंपियनशिप में हिस्सा लेने वाली जिला शतरंज टीम के खिलाड़ियों की सूची डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू डॉट इंडियनचेस डॉट ओआरजी पर जारी कर दी गई है। हरियाणा शतरंज एसोसिएशन (एचसीए) के प्रदेश महासचिव कुलदीप शर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ियों में से आठ सदस्यीय प्रदेश शतरंज टीम चुनी जाएगी, जो 1 से 5 नवंबर तक लखनऊ में होने वाली अखिल भारतीय 2 लाख इनामी शतरंज प्रतियोगिता में प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेगी।