पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कांग्रेस प्रत्याशी सहवाग के पास बैंक बैलेंस 93 लाख

कांग्रेस प्रत्याशी सहवाग के पास बैंक बैलेंस 93 लाख

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जींद| जींदसीट से कांग्रेस के सबसे युवा प्रत्याशी प्रमोद सहवाग ने निर्वाचन अधिकारी एवं एसडीएम कार्यालय में अपना नामांकन दाखिल किया। बड़े काफिले के साथ कांग्रेसी टोपी पहनकर पहुंचे सहवाग ने कवरिंग प्रत्याशी के तौर पर अपनी प|ी मीनू सहवाग का नामांकन भरा। शपथपत्र में सहवाग के पास एक गाड़ी, 200 ग्राम ज्वेलर्स, बैंक बैलेंस 93 लाख 12 हजार रुपए है। इसके अलावा होम लोन के रूप में 36 लाख का लोन लिया गया है।

नामांकन दाखिल करने से पहले भारी संख्या में कांग्रेसी शहर के तालाब में एकत्रित होकर गोहाना रोड, बस स्टैंड, डीआरडीए होते हुए लघु सचिवालय पहुंचे। नामांकन दाखिल करने उपरांत पत्रकारों के समक्ष प्रत्याशी प्रमोद सहवाग ने कहा कि जींद हलके का विकास जनसेवा करना ही मेरा कर्म और धर्म है। जनता इस बार सही सोच समझकर प्रत्याशी चुनेगी। विधायक बनने के बाद चंडीगढ़ में आपके हकों की लड़ाई और मजबूती से लड़ी जाएगी।

रोड शो में रामकरण दास मंगला, महाबीर कंप्यूटर, सुरेश देव कौशिक, सुशीला ठाकुर, किरण सैनी, सुनीता लांबा, तीर्थदास अरोड़ा, सुखबीर कुंडु, मदनलाल बतरा, हरीश मोंगा, प्रवीण बंसल, पार्षद सुमेर पहलवान, पूर्व पार्षद दलीप वाल्मीकि, सरपंच राजबीर, सतीश, नेत्रपाल, संदीप, ऋषिपाल, महाबीर, सतीश, समुंद्र, आजाद, सुभाष, जोगेंद्र, बलजीत लाठर, सतीश सैनी, मुंशीराम जगबीर सरपंच तथा अजमेर रेढू, बलराज कंडेला भी मौजूद रहे।

बसपा में सीएम पद के दावेदार डाॅ. अरविंद शर्मा ने जुलाना हलके से ताल ठोक दी है। उनके जुलाना से चुनावी मैदान में आने से यहां के समीकरण बदलने शुरू हो गए हैं। हलके से इनेलो, कांग्रेस, भाजपा, हजकां समेत कई पार्टियों ने जाट नेताओं को मैदान में उतारा है। लेकिन बसपा के सीएम पद के दावेदार अरविंद शर्मा अब नॉनजाट वर्ग के मतदाताओं पर अपनी नजर रखते हुए सत्तायुद्ध के मैदान में डटे हैं। ऐसे में जुलाना हलके में अब रोचक मुकाबले शनिवार को अरविंद शर्मा ने डीआरडीए पहुंचकर एडीसी एवं निर्वाचन अधिकारी कार्यालय में अपना नामांकन दाखिल कराया। इस मौके पर दिए शपथ में उन्होंने अपनी संपत्ति का ब्यौरा दिया। इसके अनुसार अरविंद शर्मा के बैंक खातों में 86.57 लाख रुपए का बैलेंस। करीब सवा 18 लाख की बांड पाॅलिसी। टाटा क्वालिस गाड़ी, 300 ग्राम सोना यानि कुछ संपत्ति एक करोड़ 41 लाख 58 हजार 308 रुपए शपथ पत्र में दिखाई गई है।