योग में छाए बराह खुर्द के खिलाड़ी
शहरके राजकीय वरिष्ठ कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल में आयोजित तीन दिवसीय जिला स्तरीय योग प्रतियोगिता में बराह खुर्द गांव के राजकीय हाई स्कूल के विद्यार्थी छाए रहे। खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन कर पहला स्थान प्राप्त किया।
नौ विजेता खिलाड़ी राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे। शनिवार को प्रतियोगिता का समापन होने के बाद स्कूल में पहुंचे विजेता खिलाड़ियों का मुख्य अध्यापिका सुनीता मलिक अन्य स्टाफ सदस्यों ने स्वागत किया। जिला स्तरीय योग प्रतियोगिता का समापन 27 को संपन्न हुआ। राजकीय वरिष्ठ कन्या स्कूल में आयोजित प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों ने भाग लिया। योग प्रतियोगिता के अंडर-14 आयु वर्ग में बराह खुर्द राजकीय हाईस्कूल की छात्रा तन्नू, हिमांशी और अश्विनी ने अपनी प्रतिभा से प्रथम स्थान हासिल किया।
अंडर-14 लड़कों के वर्ग प्रतियोगिता में स्कूल खिलाड़ी कर्मजीत, बब्लू, तशीम, दीपक, तुषार प्रथम स्थान प्राप्त किया। स्कूल की मेधावी खिलाड़ी प्रीति ने जूडो की जिलास्तरीय प्रतियोगिता जीतने के बाद राज्यस्तरीय स्कूल खेल प्रतियोगिता में भाग लेंगी। मुख्य अध्यापिका सुनीता मलिक ने इस मौके पर विजेता खिलाड़ियों पीटीआई निर्मला को बधाई दी।
उन्होंने कहा कि ग्रामीण अंचल के छात्र-छात्राओं ने इससे पहले योग में राज्य ही नहीं, अपितु राष्ट्रीय स्तर पर भी अच्छा प्रदर्शन कर गांव, जिले और राज्य का नाम रोशन किया है।
जींद. बराहखुर्द राजकीय हाई स्कूल के विद्यार्थी योग करते हुए।