- Hindi News
- निजी स्कूल एसोसिएशन ने लिया मतदान का संकल्प
निजी स्कूल एसोसिएशन ने लिया मतदान का संकल्प
सफीदों | प्राइवेटस्कूल एसोसिएशन की जिला स्तरीय बैठक रविवार को कस्बे के न्यू बीएसएम सीनियर सेकेंडरी स्कूल में संपन्न हुई। इसकी अध्यक्षता स्कूल एसोसिएशन सफीदों के प्रधान नरेश बराड़ ने की। इसमें जिला अध्यक्ष जितेंद्र ढांडा ने बतौर मुख्य वक्ता शिरकत की। उन्होंने कहा कि मतदाताओं को मतदान केंद्र तक पहुंचाने का कर्तव्य हम सभी का है। अध्यापक जहां स्कूलों में बच्चों को शिक्षा देकर समाज को नई दिशा प्रदान करते है उसी प्रकार प्रजातंत्र को मजबूत करने के लिए भी हमारी भूमिका अहम हो जाती है। इसीलिए सभी अध्यापकों को अपने-अपने क्षेत्र के लोगों को खासकर युवाओं को वोट डालने के लिए प्रेरित करना चाहिए।
जिलाकार्यकारिणी का किया विस्तार
जिलाअध्यक्ष जितेंद्र ढांड़ा ने रविवार को कार्यकारिणी का विस्तार किया है। यह तीन वर्षों तक प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन का कार्यभार संभालेगी। इसमें सफीदों के न्यू बीएसएम स्कूल के चेयरमैन अरुण खर्ब, जींद के जसबीर सिहाग, जुलाना के विरेंद्र ढांडा, उचाना के राजेश चहल, नरवाना के सतपाल, अलेवा के मनफूल ढांडा पिल्लूखेड़ा के राजेश कुंडू के साथ 7 सदस्य शामिल किए गए है। कार्यकारिणी में पायनियर सीनियर सेकेंडरी स्कूल सफीदों के नरेश बराड़ सतपाल जागलान नरवाना को सलाहकार बनाया गया। इस मौके पर जींद से होशियार खटकड़, दिलबाग अहलावत, जुलाना से विनोद पान्नू, उचाना से राजेश चहल, अलेवा से राजेश वशिष्ठ, पिल्लूखेड़ा से विक्रम कुंडू मौजूद रहे।