- Hindi News
- छत्तीस बिरादरी का मान सम्मान सर्वोपरि: सहवाग
छत्तीस बिरादरी का मान-सम्मान सर्वोपरि: सहवाग
कांग्रेसप्रत्याशी प्रमोद सहवाग ने रविवार को हलके में अपना चुनावी प्रचार अभियान शुरू किया। मनोहरपुर गांव में ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि हलके की छत्तीस बिरादरी का मान-सम्मान उनके लिए सर्वोपरि है। सहवाग ने कहा कि कांग्रेस में सैनी परिवार को पूरा मान-सम्मान दिया जाएगा।
मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा की नीति नीयत साफ है। सीएम की सोच समाज की छत्तीस बिरादरी का बराबर विकास करने की है। उन्होंने कहा कि बुढ़ापा पेंशन, 1500 रूपये, जरूरतमंदों के बच्चों को पढ़ाई के छात्रवृति, जींद में विश्वविद्यालय , बिजली के बिल माफ करना, कर्मचारियों को पंजाब की तर्ज पर वेतनमान,किसानों के लिए सस्ती दर पर बिजली आदि जनकल्याणकारी सोच के साथ कांग्रेस आगे बढ़ती है। इस अवसर पर उनके साथ महाबीर कंप्यूटर सुरेश देव कौशिक रामकिशन सरपंच मनोहरपुर, सतीश सरपंच झांझ खुर्द, सतीश सैनी सरपंच निर्जन, समुद्र सरपंच झांझ कलां, सरपंच, राजबीर रेढू, अजमेर रेढू बलजीत नंबरदार, पूर्व सरपंच राजेंद्र, बलबीर, पूर्व सरपंच दरिया सिंह समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।