वर्ल्ड रैबीज डे मनाया
जींद | वर्ल्डरैबीज डे पर रविवार को शहर के सिटी क्लीनिक की ओर से कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पशु पालन विभाग के सेवानिवृत्त डिप्टी डायरेक्टर डाॅ. अजित सिंह डांगी ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने इस दौरान उपस्थित लोगों रैबीज के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस अवसर पर डाॅ. जयविंदर ढांडा ने रैबीज के लक्षणों बीमारी की रोकथाम के बारे में जानकारी दी।