- Hindi News
- स्वच्छता के प्रति जनजागरण की आवश्यकता : वर्मा
स्वच्छता के प्रति जनजागरण की आवश्यकता : वर्मा
गांव शहर स्तर पर मनाया जा रहा स्वच्छता अभियान
उत्तररेलवे भारत स्काउट एवं गाइड्स, लॉयन ग्रुप जींद की ओर से रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर स्वच्छता अभियान की शुरुआत स्काउट हट से शुरू है। स्काउट हट जींद के सहायक जिला सचिव महेंद्र वर्मा ने बताया कि 2 अक्टूबर को गांधी जयंती पर जींद जंक्शन रेलवे परिसर रेलवे काॅलोनियों में विशेष सफाई अभियान की योजना बनाई है, जिसमें रेलवे के सभी विभाग भाग लेंगे।
उन्होंने कहा सफाई अभियान की शुरुआत हमने सबसे पहले अपने घर स्काउट हट से करके यह संदेश देने का प्रयास किया है कि सभी इस प्रक्रिया को अपनाएं। जागरूकता अभियान के तहत इसे एक दिन तक सीमित करते हुए प्रतिदिन अपने आचरण में धारण करने की आवश्यकता है। इसमें स्काउट के सभी कब बुलबुल ने भाग लिया। इस अवसर पर गुलाब सिंह, मुकेश, सतबीर सिंह, नवीन कुमार, विकास, राजीव, दर्शना ने स्काउट हट को स्वच्छ बनाने की शपथ ली।
बोनस कम देने के विरोध में देंगे धरना
रविवारदोपहर को उत्तरीय रेलवे मजदूर यूनियन के जनरल सेक्रेटरी बीसी शर्मा का जींद स्टेशन पर पहुंचने पर यूनियन के सदस्यों ने लुधियाना जाते समय अभिनंदन किया। कर्मचारियों ने इस मौके पर कहा कि रेलवे विभाग ने जो 78 दिन का जो बोनस दिया है, वह उनके साथ मजाक है। बोनस की अनियमितताओं को देखते हुए यूनियन आगामी 6 अक्टूबर को जींद रेलवे परिसर में धरना देकर रोष प्रकट करेंगे। उन्होंने गांधी जयंती पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा चलाए जाने वाले महा सफाई अभियान में सभी सदस्य बढ़चढ़ कर भाग लेंगे प्रशासन के साथ इस मुहिम में जागरण अभियान चलाएंगे।
जींद. सफाईमें जुटे स्काउट गाइड।