पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सच्ची भक्ति से पूरी होती हैं मनोकामना

सच्ची भक्ति से पूरी होती हैं मनोकामना

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
माता-पिता की सेवा हमारा पहला धर्म : रमेश मुनि

इधर, श्रद्धालुओं ने की माता बनभौरी की पूजा

शारदीयनवरात्र के चौथे दिन मां भक्तों ने भगवती के कुष्मांडा स्वरूप की पूजा अर्चना की। रात को मंदिरों में माता का गुणगान हुआ। देर रात तक देवी मां के भजनों के माध्यम से कलाकारों ने वातावरण को भक्तिमय बना दिया।

स्वर्गनहीं मां की चाह पैदा करो

मांको पाना है तो मां के प्रति हृदय में चाह पैदा करो। मां की चाह जब आग बन जाती है तब समस्त चाहों को जला डालती है। यदि जला नहीं पाती तो समझ लेना कि मां की चाह है ही नहीं। उक्त प्रसंग आचार्य पवन शर्मा ने माता वैष्णवी धाम में आयोजित नवार्ण महायज्ञ में शनिवार की रात उपस्थित श्रद्धालुओं के समक्ष व्यक्त किए। आरएस चिल्लाना, विरेंद्र लाठर एडवोकेट, रघुबीर भारद्वाज, डाॅ. महेश आशरी, डाॅ. अनुपम भाटिया, सुशील गुप्ता, डीडी गुप्ता, आरएन शर्मा, अवतार कुमार, जसवंत पंवार, जैनेंद्र जैन, राजेंद्र विरमानी ने सपरिवार मां चंद्रघंटा की पूजा-अर्चना कर नवार्ण महायज्ञ में आहुति दी।

मास्टर कार्तिकेय, सुरेंद्र चिल्लाना, दिशा रल्हन, हरचरण सिंह, मुनीष अरोड़ा ने मां का गुणगान किया। आचार्य ने कहा भक्तों के लिए तो बस ! एक ही चीज है कि वह मां के सिवाय अन्य कुछ भी चाहे, मां को प्रकट होना ही पड़ेगा। डाॅ. आरके शर्मा, राकेश भारद्वाज, देवेंद्र शर्मा, हरीश गिरधर, अशोक नागी, गुलशन आहुजा, पीएल गिरधर, नरेश कटारिया, रमेश खरबंदा, परमजीत सेठी, मनोज रल्हन, अशोक गुलाटी, सुभाष अरोड़ा, प्रवीन जुनेजा, तिलक भोला, विपुल जुनेजा इस अवसर पर उपस्थित रहे।

शक्तिशालीहैं मां दुर्गा

जयंतीदेवी मंदिर में नवरात्र के चौथे दिन माता की पूजा की गई। भक्तों ने दुर्गा मां का पाठ कर मन्नतें मांगी। इस मौके पर श्री जयंती देवी सेवा समिति की बैठक में प्रधान खजांची लाल गर्ग ने कहा कि प्राचीन काल में चैत्रवंशी सुरथ नामक राजा राज करता था। शत्रुओं ने उन्हें युद्ध में हरा दिया और राजा को शक्तिहीन समझकर दुष्ट मंत्रियों ने उनका सारा खजाना अपने अधिकार में कर लिया। राजा निराश हो गया और जंगल में निकल पड़े। वहां वह मेधा महर्षि के आश्रम पहुंचे। महर्षि से पूछने पर बताया कि यह सब महामाई की कृपा से हो रही है। इस मौके पर कस्तूरी लाल, महेंद्र लाल, अशोक सिंगला, राजेंद्र प्रसाद, नरेश सिंगला, मंगल आहूजा, कृष्णलाल धीमान, पव