पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बेटी को न्याय दिलाने को परिवार का अनशन

बेटी को न्याय दिलाने को परिवार का अनशन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जींद | सफीदोंके स्कूल संचालक बलबीर सैनी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर शहर के एक परिवार का अनशन रविवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। अनशन को समर्थन देने अनेक राजनीतिक सामाजिक संगठनों के लोग पहुंचे। परिवार का कहना है कि न्याय नहीं मिला तो सोमवार से आमरण अनशन शुरू कर दिया जाएगा।

बता दें कि सफीदों में हरियाणा पब्लिक स्कूल एवं बीएड कॉलेज का संचालक बलबीर सैनी अनशनरत परिवार की पुत्री का ससुर है। आरोप है कि उसने अपनी पुत्रवधू के साथ अश्लील हरकत की है। इस संबंध में सात महीने पहले 19 फरवरी को भादंसं की धारा 376, 511, 498ए, 323, 324, 313 34 के तहत बलबीर सैनी उसके परिवार के सदस्यों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। पुलिस की ढिलाई का लाभ उठाते हुए परिवार के अन्य सदस्य तो अदालत से अग्रिम जमानत ले गए, मगर मुख्य आरोपी बलबीर सैनी अभी फरार है। रविवार को जिला मुख्यालय के अनशन स्थल पर अनेक राजनीतिक दलों सामाजिक संगठनों के नेता समर्थन करने पहुंचे। इनमें जींद विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार सुरेंद्र बरवाला, कांग्रेस उम्मीदवार प्रमोद सहवाग, हजकां उम्मीदवार प्रो. रमेश सैनी, आजाद उम्मीदवार सुरेंद्र सैनी, हलोपा उम्मीदवार डाॅ. डीपी जैन, पिछड़ा वर्ग के नेता सुधीर आर्य, समस्त भारतीय पार्टी के उम्मीदवार विजयपाल मद्यान, समाजसेवी राजेंद्र बरवाला, इनेलो नेता बलबीर राणा, पार्षद हरफूल सैनी पार्षद रूपराम सैनी, रामेशवर सैनी जिलेसिंह हेबतपुर प्रमुख रहे।

जींद. जिलामुख्यालय पर धरने पर बैठे लोग।