ध्यान जीवन को बनाता है बेहतर : अलका
जींद | आर्टऑफ लिविंग संस्था के सदस्यों ने रविवार को नवरात्रि पर्व पर स्वामी जयंती के सानिध्य में रविवार को इंडस स्कूल में ध्यान कार्यक्रम का आयोजन किया। प्रशिक्षिका अलका गांधी ने बताया कि ध्यान हमारे जीवन के सभी पहलुओं को बेहतर बनाता है। प्रत्येक व्यक्ति को प्रतिदिन 20 मिनिट तक ध्यान अवश्य करना चाहिए। नवरात्रि के दिनों में हमारी चेतना उच्च स्तर पर होती है। इन दिनों में किया गया ध्यान ज्यादा फलदायी होता है। आर्ट ऑफ लिविंग जींद इकाई की ओर से 2 अक्टूबर से 5अक्टूबर तक इंडस पब्लिक स्कूल जूनियर विंग में पहली बार एडवांस मेडिटेशन शिविर का आयोजन किया जाएगा। यह शिविर सुबह से रात तक चलेगा। शिविर में शिक्षिक रजनी ध्यान की कई विधियों से अवगत करवाएंगी। ध्यान शिविर को सफल बनाने में संजय धवन, कपिल जैन, सुमित वर्मा आर्ट ऑफ लिविंग जींद के अध्याय के शिक्षक मंडल अलका गांधी नरेश जागलान सहयोग देंगे।
जींद. आर्टआॅफ लिविंग की क्लास में बैठे लोग।