- Hindi News
- यूनिवर्सिटी में 20 को लगेगा रक्तदान शिविर
यूनिवर्सिटी में 20 को लगेगा रक्तदान शिविर
जींद| चौधरीरणबीर सिंह विश्वविद्यालय में 20 दिसंबर को रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर का उद्देश्य रक्तदान के माध्यम से समाज की सेवा करना है। विद्यार्थियों को रक्तदान के लिए प्रेरित करने के लिए विश्वविद्यालय में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कुलपति मेजर जनरल डाॅ. रणजीत सिंह ने बताया कि मानव शरीर में चार से छह लीटर रक्त होता है। एक बार रक्तदान करने के बाद तीन माह में इसकी शरीर में पूर्ति हो जाती है। उन्होंने कहा कि भारत में हर वर्ष 80 लाख यूनिट रक्त की आवश्यकता पड़ती है। एक व्यक्ति एक साल में चार बार रक्तदान कर सकता है।