पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पंचकूला में आज होगा ड्राइविंग टेस्ट

पंचकूला में आज होगा ड्राइविंग टेस्ट

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जींद | शिक्षाविभाग में चालकों की नियुक्ति अनुबंध के आधार पर की जाएगी। इसके लिए विभाग द्वारा प्रक्रिया शुरू कर दी गई है और शुक्रवार को प्रदेशभर के 131 चालकों को ड्राइविंग टेस्ट देने के लिए बुलाया गया है। निदेशक सेकेंडरी शिक्षा विभाग ने इस संबंध 131 चालकों को सूचित किया है कि ड्राइविंग टेस्ट के लिए पहले राजकीय कर्मशाला हरियाणा चंडीगढ़ तय किया गया था, लेकिन अब इसमें बदलाव कर दिया गया है। अब यह ड्राइविंग टेस्ट सेक्टर-5 पंचकूला शिक्षा सदन के पीछे वाटिका ग्राउंड में सुबह नौ बजे से शुरू होगा।