मकान में घुसकर चुराए गहने नगदी
जींद | हकीकतनगर में चोरों ने मकान में घुसकर सोने चांदी के जेवरात हजारों रुपए की नगदी को चुरा लिया। घटना की सूचना पाकर पुलिस ने मौके पर जाकर जायजा लिया। पीड़ित महिला की शिकायत पर पुलिस ने चोर के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
हकीकत नगर निवासी विधवा महिला बीरमती ने पटियाला चौक पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह 9 दिसंबर को अपने बच्चों सहित भतीजे की शादी में झांझ गई थी। रात को चोर मकान का ताला तोड़कर घुस गए और संदूक का कुंडा तोड़कर उसमें रखे सोने चांदी के गहने छह हजार रुपए की नगदी चुराकर ले गए। गहनों में चार पैंडल, एक जोड़ी पाजेब, चार चूड़ी चांदी, सोने का गले का हार अन्य गहने शामिल है।